फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली में नवागत आईजी ने संभाला पदभार, एसएसपी ने किया स्वागत; एनकाउंटर स्पेशलिस्ट हैं अजय साहनी

Wed, 07 May 2025 10:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली रेंज के नए आईजी अजय कुमार साहनी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट हैं। उन्होंने बुधवार रात बरेली पहुंचकर चार्ज संभाल लिया।
विज्ञापन
एसएसपी ने किया नवागत आईजी अजय साहनी का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवागत आईजी अजय साहनी ने बुधवार रात बरेली पहुंच कर चार्ज संभाल लिया। उनके यहां पहुंचने पर एसएसपी अनुराग आर्य समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा, एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा, एसपी ट्रैफिक अकमल खां आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन


एनकाउंटर स्पेशलिस्ट हैं नए आईजी
डॉ. राकेश कुमार सिंह बरेली रेंज के आईजी पद से 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गए थे। उन्होंने अपने पद का प्रभार एसएसपी अनुराग आर्य को दे दिया था। अब पांच दिन बाद बरेली रेंज के लिए आईजी का चयन कर लिया गया। सहारनपुर रेंज के डीआईजी रहे अजय साहनी को बरेली रेंज के आईजी के पद पर भेजा गया है। नए आईजी अजय कुमार साहनी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट हैं।

यह भी पढ़ें- Mock Drill: बरेली में सायरन बजते ही ब्लैक आउट, प्रशासन ने मॉक ड्रिल कर परखी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय कुमार साहनी 2009 बैच के आईपीएस हैं। एक प्रतिष्ठित मैगजीन के सर्वे में साहनी को देश के सर्वश्रेष्ठ 50 आईपीएस में शुमार किया जा चुका है। उनकी तैनाती के बाद बरेली रेंज के चारों जिलों में हिस्ट्रीशीटरों, बदमाशों पर कार्रवाई और तेज होने के आसार हैं। बरेली रेंज के पीआरओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि नए आईजी बुधवार शाम को प्रभार लेने पहुंच सकते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें