फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउस टैक्स में छूट चाहिए तो जुलाई तक जमा कर दें

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo photo
विज्ञापन

जुलाई में दस फीसदी, अगस्त, सितंबर, अक्तूबर में 7.5 तो इसके बाद मिलेगी पांच फीसदी की छूट

बरेली। अगर आपका हाउस टैक्स बकाया है तो जुलाई तक जमा कर दें। कोरोना को देखते हुए नगर निगम की ओर से आपको दस फीसदी की छूट दी जाएगी। अगस्त, सितंबर और अक्तूबर में जमा करने पर साढ़े सात फीसदी और बाकी के महीनों में पांच फीसदी छूट का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

मेयर उमेश गौतम ने बताया कि कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते लोगों के काम धंधे सब बंद रहे। लोग हाउस टैक्स में छूट की लगातार मांग कर रहे थे। इसे देखते हुए ही यह सुविधा लोगों को दी जा रही है। मेयर ने कहा कि करदाताओं की मांग पर हमने नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक करके मई, जून और जुलाई में साढ़े सात प्रतिशत की जगह दस प्रतिशत छूट देने की मांग रखी। अधिकारियों ने इसके लिए मंजूरी दे दी। शहर के करदाताओं को इससे बड़ी राहत मिलेगी। इधर नगर निगम के कर विभाग ने पचास हजार से ऊपर के बकाएदारों की सूची तैयार कर ली है। इन सभी से कर वसूली का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें