फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: देरी से आए तो छूटा पाठ्यक्रम, नाइजीरियन विद्यार्थी ले रहे अतिरिक्त कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रुविवि में पहुंचे छह और विद्यार्थी, 10 दिसंबर को आए थे 20 छात्र
विज्ञापन

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में नाइजीरिया से आए 26 विद्यार्थियों ने बीटेक, एमटेक, बैचलर इन मैनेजमेंट स्टडीज (बीएमएस) आदि पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया है। वीजा संबंधी प्रक्रिया के कारण विद्यार्थी निर्धारित समय से करीब दो माह देरी से विवि पहुंचे हैं। ऐसे में ये सभी पाठ्यक्रम को पूरा करने में पीछे रह गए। इस कारण विद्यार्थी अतिरिक्त कक्षाएं ले रहे हैं।

नाइजीरिया से आए सभी विद्यार्थी विवि परिसर के नानाजी देशमुख अंतरराष्ट्रीय छात्रावास में रहते हैं। इनमें 20 विद्यार्थी 10 दिसंबर को विवि में आए गए थे। वहीं, बीटेक (रोबोटिक साइंस) के शेष छह छात्र सोमवार को नाइजीरिया से अपने समन्वयक के साथ विवि में पहुंचे। जहां इनका स्वागत किया गया। वार्डन डॉ. अतुल कटियार के अनुसार विद्यार्थियों को सितंबर में आने से अतिरिक्त कक्षाएं नहीं लेनी पड़ती। वीजा प्रक्रिया के कारण थोड़ी से देरी हुए। विद्यार्थी पढ़ाई में रुचि ले रहे हैं। ऐसे में पाठयक्रम पूरा कराने के लिए शीतकालीन अवकाश के बीच अतिरिक्त कक्षाएं दी जा रही हैं। इसमें शिक्षक भी विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए अवकाश समय में विवि आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटबॉल अधिक पसंद
विवि से प्राप्त जानकारी के अनुसार शीतकालीन अवकाश के बीच विद्यार्थी अतिरिक्त कक्षाएं ले रहे हैं। साथ ही उन्हें खेलों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। इसमें विद्यार्थियों को भारत के विभिन्न राज्यों के नृत्य काफी पसंद आ रहे हैं। खेलों को लेकर नाइजीरिया से आए विद्यार्थियों में फुटबॉल के प्रति अधिक क्रेज है। वे सुबह-शाम मैदान में फुटबॉल का अभ्यास करते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें