फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी पर ट्रिपिंग हुई तो अभियंताओं पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी पर ट्रिपिंग या फाल्ट ठीक करने में देरी हुई तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। शासनादेश आने के बाद विद्युत निगम के अधिकारियों को मुख्य अभियंता ने ये चेतावनी देने के साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर उपभोक्ताओं को परेशानी न हो इसके लिए शासन ने नियमों के तहत बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी हाल में ट्रिपिंग, लो वोल्टेज की समस्या न होने देने की हिदायत भी दी गई है। गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस वाले दिन ही चेहल्लुम और अगले दिन जन्माष्टमी है। ऐसे में कई जगह जुलूस भी निकाले जाएंगे।
विद्युत निगम ने लटक रहे तारों को दुरूस्त करने का काम किया है, जिससे आपूर्ति बाधित ना हो। मुख्य अभियंता ने कहा है कि जिस क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होगी, वहां के एसडीई और अवर अभियंताओं को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
विज्ञापन


औद्योगिक उपभोक्ताओं के साथ की बैठक
मुख्य अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि यूपीपीसीएल लखनऊ के निर्देश पर स्वतंत्र एवं औद्योगिक पोषकों के विद्युत उपभोक्ताओं के साथ बैठक की गई है। इसमें विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्याओं को सुना गया। सभागार कक्ष में भोजीपुरा, परसाखेड़ा, फरीदपुर, सीबीगंज, बहेड़ी, आंवला के औद्योगिक उपभोक्ता पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें