फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कैंट स्टेशन पर ठहराव हो तो मिले 14 और ट्रेनों का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट स्टेशन पर ठहराव न होने के कारण बरेली के लोगों को लंबी दूरी की 14 ट्रेनों का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा। लखनऊ से आने वाली यह ट्रेनें कैंट से वाया रामगंगा-चंदौसी-मुरादाबाद और अलीगढ़ होते हुए और दिल्ली की ओर से आने वाली वाया रामगंगा-कैंट-शाहजहांपुर होते हुए गुजर जाती हैं। रेलवे अप-डाउन दो ट्रेनों का संचालन बदायूं, कासगंज होते हुए भी कर रहा है। यह ट्रेनें भी कैंट से गुजर रही हैं।
विज्ञापन

कैंट स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की काफी समय से मांग हो रही है। सांसदों ने भी इसके लिए पैरवी की, लेकिन अब तक मांग पूरी नहीं हो सकी है। कैंट स्टेशन पर केवल बरेली-शाहजहांपुर और बरेली-सीतापुर पैसेंजर ट्रेन का ठहराव होता है। टिकट बुकिंग सुविधा न होने से इनका भी पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा। इस वजह से चंदौसी और आंवला के लिए भी ट्रेनों की संख्या सीमित है।
त्योहार के सीजन में कई विशेष ट्रेनों का संचालन वाया कैंट होते हुए किया जाता है। इस बार भी 12 त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन वाया कैंट किया जा रहा है, लेकिन इन ट्रेनों का ठहराव न होने से लाभ नहीं मिल पा रहा। कैंट स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव के लिए रेलवे का वाणिज्य विभाग यहां यात्रियों के आवागमन का सर्वे कर चुका है, इसके बाद कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें