फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: फाइलों में बंद प्रस्तावों को मिले मंजूरी तो पर्यटन को लगेंगे पंख, इन स्थलों को किया जाना है विकसित

Thu, 02 Feb 2023 12:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

मंडल के बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर व पीलीभीत के एक-एक महत्वपूर्ण स्थलों का चयन कर उनको वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित करने की योजना बनाई है। यह प्रस्ताव अभी शासन में ही अटका हुआ है।
विज्ञापन
अलखनाथ मंदिर का द्वार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली मंडल में धार्मिक पर्यटन के विकास के लिए शासन को 114 करोड़ के प्रस्ताव भेजे गए हैं। पर्यटन विभाग ने चारों जिलों (बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर व पीलीभीत) के एक-एक महत्वपूर्ण स्थलों का चयन कर उनको वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित करने की योजना बनाई है। यह प्रस्ताव अभी शासन में ही अटका हुआ है। इससे पहले भी विभाग ने जिले के सात नाथ मंदिरों को विकसित करने की योजना बनाई थी, लेकिन वह भी अभी तक अधर में है।

इन स्थलों को किया जाएगा विकसित

  • बदायूं : कछला घाट पर नियमित गंगा आरती होती है। इस स्थल को वाराणसी की तर्ज पर विकसित करने की योजना है। इसके लिए 19 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है।
  • बरेली : लोक आस्था के केंद्र अलखनाथ मंदिर में शिवरात्रि और सावन में हजारों श्रद्धालु आते हैं। 3.50 करोड़ की लागत से इस मंदिर को विकसित करने की योजना है।
  • पीलीभीत : माधोटांडा में गोमती उद्गम स्थल पर नौकायन सहित पर्यटकों के लिए अन्य सुविधाएं विकसित करने के लिए 5.50 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
  • शाहजांहपुर : भगवान परशुराम की जन्मस्थली जलालाबाद में सड़कों की स्थिति सुधारने व अन्य सुविधाओं को विकसित करने के लिए 87 करोड़ का बजट मांगा गया है।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बृजपाल सिंह ने बताया कि चारों स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। फरवरी के अंत तक इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल सकती है। सात नाथ मंदिरों समेत अन्य कई प्रोजेक्ट भी पाइपलाइन में हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें