फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने रास्ते से हटाया तो चौकी में रख लिया सामान

विज्ञापन
दुकान के बाहर रखा सामान हटाते दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने पटेल चौक से कोहाड़ापीर तक चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन

व्यापारियों ने सामने ही हटाया सामान और जाते ही फिर सड़क पर सजा लिया

बरेली। यातायात पुलिस ने शनिवार दोपहर बाजार में जो अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया उससे पुलिस की व्यापारियों से साठगांठ की पोल भी खुल गई। अभियान देखकर व्यापारियों और फड़ वालों ने अपना सामान समेट लिया तो अभियान के बाद फिर फड़ सजा लिए। वहीं कुछ फड़ वालों ने कुतुबखाना चौकी परिसर में ही सामान पैक करके रख लिया। कैमरा चलता देख चौकी प्रभारी ने उन्हें वहां से हटाया।
शनिवार को एसपी ट्रैफिक के निर्देश पर यातायात पुलिस ने अयूब खां चौराहे से कुतुबखाना होते हुए कोहाड़ापीर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसका नेतृत्व यातायात निरीक्षक दिनेश कुमार पांडेय कर रहे थे। काफी संख्या में पुलिस व यातायात पुलिस के कर्मचारी साथ थे तो रिकवरी वैन समेत पांच गाड़ियां लेकर पुलिस आगे बढ़ी। पुलिस का उद्देश्य खासतौर पर सड़क किनारे किए अस्थाई कब्जों को हटाया था। नावल्टी चौराहे तक कई ठेले और फड़ पुलिस ने हटा भी दिए। इसके बाद अस्पताल रोड के दुकानदारों और फड़ वालों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों का आधा सामान बाहर निकाले बैठे व्यापारियों ने आननफानन में लड़के लगाकर सामान अंदर रखवा लिया। कुछ ने तो शटर भी लगा लिया। इधर, फड़ वाले भी अपने सामान को पैक करके ले भागे। कुछ देर को जिला अस्पताल रोड चौड़ा चकरा नजर आने लगा। कुतुबखाना पर अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। यहां के फड़ वालों ने यातायात पुलिस का अभियान देख सामान पैक किया और चौकी परिसर में ही रख दिया। इस बीच मीडिया के कैमरे चले तो धूप में बैठे चौकी प्रभारी विष्णु दत्ता चौंके। उन्होंने फड़वालों को फटकार लगाई तो सामान वहां से हटाकर कहीं और ले गए। टीम मौके से हट नहीं पाई थी कि सड़क किनारे फिर से दुकानें व फड़ सजा लिए गए।

22 चालान किए

यातायात पुलिस ने अभियान के तहत एमवी एक्ट के 17 और पुलिस अधिनियम के तहत पांच चालान किए। टीम में टीएसआई संजीव कुमार, जगदीश जोशी ने भी चालान किए।

अभियान के दौरान सड़क के फुटपाथ खाली कराए गए। अतिक्रमण करने वालों को लाउडस्पीकर से चेतावनी दी गई। अभियान खत्म नहीं हुआ है, इसे जारी रखा जाएगा। - दिनेश कुमार पांडेय, यातायात निरीक्षक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें