फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मार्केट रेट से ज्यादा अंतर हो तो सर्किल रेट की दर बढ़ाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जहां मार्केट रेट और सर्किल रेट में ज्यादा अंतर है, वहां सर्किल रेट को बढ़ाया जाए। स्टांप और रजिस्ट्रेशन शुल्क की वसूली भी बढ़ाई जाए। मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी ने सोमवार को विकास भवन स्थित सभागार में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में परिवहन विभाग की ओर से बताया गया कि बदायूं को छोड़कर अन्य जिलों में एआरटीओ प्रवर्तन की तैनाती नहीं है। चार्ज देकर काम कराया जा रहा है। इस पर मंडलायुक्त ने प्रवर्तन कार्य बढ़ाने के निर्देश दिए। आईजीआरएस की समीक्षा में पाया कि चार संदर्भ सी श्रेणी में होने के कारण मंडल की छठवीं रैंक है। इसमें सुधार की हिदायत दी। पांच वर्ष पुराने राजस्व वादों की समीक्षा की गई। पता चला कि बीते माह 23,175 वाद निस्तारित हुए। अब पांच वर्ष पुराने मात्र 430 केस लंबित हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें