फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरा बढ़ा तो बैरियर लगाकर भारी वाहनों के लिए बंद की चौपुला-अयूब खां रोड

विज्ञापन
बैरियर लगाकर भारी वाहनों के लिए बंद किया गया चौपुला-अयूब खां रोड। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

नगर निगम के अफसरों ने जल निगम को सावधानी के साथ खुदाई कर जल्द काम पूरा करने को कहा

बरेली। सीवर लाइन डालने के लिए बेढंगेपन से खुदाई किए जाने से गहरी दरार पड़ने के बाद धंसी अयूब खां चौराहे से चौपुला की ओर जाने वाली सड़क को आखिरकार मंगलवार को भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया। भारी वाहनों को रोकने के लिए सड़क पर बैरियर लगा दिया गया है, हालांकि दोपहिया वाहनों को गुजरने दिया जा रहा है। उधर, मंगलवार को खुदाई के दौरान हनुमान मंदिर के पास ही सड़क का एक और हिस्सा दरक गया। इसके बाद इस सड़क पर खतरा और बढ़ गया है।
विज्ञापन

सीवर लाइन डालने के लिए जल निगम कई दिनों से अयूब खां चौराहे से चौपुला की ओर जाने वाली सड़क की दाहिनी लेन पर गहरी खुदाई करा रहा है। तीन दिन पहले बगैर सोचे-समझे खुदाई कराने से बायीं तरफ की लेन के नीचे की मिट्टी खिसक गई थी जिसके बाद ऊपर सड़क पर गहरी दरार पड़ने के बाद यह सड़क नीचे धंस गई थी। जल निगम ने पहले तो जवाबदेही से बचने के लिए इस दरार में गिट्टी मसाला भरकर उसे छिपाने की कोशिश की लेकिन इसके बाद भी भारी वाहनों की धमक से दरार और चौड़ी होने के साथ सड़क और धंस गई। खतरा होने के बावजूद जल निगम और नगर निगम के अफसर उसे नजरंदाज करते रहे। सोमवार को सड़क पर ट्रैफिक रोके जाने की घोषणा तो की गई लेकिन इसके लिए कोई इंतजाम नहीं किया। अमर उजाला में प्रमुखता से इस लापरवाही को उठाए जाने के बाद मंगलवार को सड़क पर बैरियर लगाकर भारी वाहनों के लिए उसे बंद कर दिया गया। अब इस सड़क पर सिर्फ बाइक वालों को गुजरने दिया जा रहा है।

बेढंगी खुदाई से बर्बाद हो गई अच्छी-भली सड़क.. अब दूसरे हिस्से में और दरकी

जल निगम की लापरवाही से अयूब खां चौराहे से चौपुला जाने वाली अच्छी-भली सड़क तो बर्बाद हो ही गई अब ट्रैफिक की समस्या भी और बढ़ गई है। लापरवाही से खुदाई करने की वजह से दूसरी तरफ की सड़क लगातार दरक रही है। पहले हनुमान मंदिर के सामने वाली सड़क में गहरी दरार पड़ी थी, मंगलवार को खुदाई के दौरान पास में ही दूसरी जगह से भी सड़क दरक गई। आशंका जताई जा रही है कि खुदाई के दौरान सड़क और दरक सकती है। इस वजह से नगर निगम को अच्छा-खासा बजट नए सिरे से सड़क बनवाने पर खर्च करना पड़ेगा। मंगलवार को यहां बैरियर लगाकर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। माना जा रहा है कि अगर भारी वाहनों को न रोका जाता तो न सिर्फ सड़क और बर्बाद हो जाती बल्कि हादसा भी हो सकता था।
सड़क पर अभी जल निगम काम करा रहा है। खतरा देखते हुए रास्ते को बंद करा दिया गया है ताकि यहां कोई हादसा न हो। जल निगम को भी सावधानी से खुदाई करने और जल्द काम पूरा करने को कहा गया है। सड़क की मरम्मत कराने के बाद ही आवागमन शुरू कराया जाएगा।- संजय सिंह चौहान, मुख्य अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें