फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कम पड़ा मध्याह्न भोजन तो बांटे बिस्कुट-केले

Sun, 17 Dec 2023 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। स्कूलों में पोषण के लिए मध्याह्न भोजन की योजना सरकारी मशीनरी की लापरवाही के चलते बेपटरी हो गई है। भोजन की गुणवत्ता को लेकर आए दिन सवाल उठने के साथ ही पर्याप्त मात्रा में भोजन भी नहीं पहुंच रहा। ऐसा ही एक मामला कस्बे के उर्दू मीडियम प्राथमिक विद्यालय में सामने आया।
विज्ञापन

विद्यालय में पंजीकृत 167 विद्यार्थियों में से शनिवार को 110 उपस्थित थे। भोजन की आपूर्ति करने वाले एनजीओ की ओर से बहुत कम मात्रा में भोजन भेजा गया। यह भोजन विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त नहीं था। जानकारी पर अभिभावक भी पहुंच गए। उन्होंने मामले की शिकायत एसडीएम नहनेराम से की। उन्होंने मिड-डे मील लेकर आने वाले कर्मचारी की फटकार लगाते हुए खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम को जांच के निर्देश दिए।

आरोप है कि भोजन की मात्रा बढ़ाने की जगह एनजीओ संचालक से बिस्कुट और केले बंटवा दिए। अभिभावकों ने इसको लेकर नाराजगी जताई। अभिभावकों ने बताया कि एनजीओ संचालक की लापरवाही की वजह से बच्चों को पूरा दिन भूखा रहना पड़ा। इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम से बात करने पर उन्होंने कहा कि एनजीओ संचालक से बात की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें