फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिनेमाघरों में आग लगी तो बुझाने के इंतजाम नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सिनेमाघरों में दर्शकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। शहर के कई सिनेमाघरों में आग बुझाने के साथ ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। कहीं, अग्निशमन यंत्रों को भंडार कक्ष में रखवा दिया गया है, तो कहीं एक्सपायर सिलिंडरों से ही काम चलाया जा रहा है। छह माह में सिनेमाघरों में आग लगने की दो घटनाओं के बाद भी जिम्मेदार सबक नहीं ले रहे।
विज्ञापन

सोमवार शाम प्रभा सिनेमा के इलेक्ट्रॉनिक पैनल में आग लग गई थी। मौके पर आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। कर्मचारियों ने पहले फट्टे से आग बुझाने की कोशिश की, जब कामयाब नहीं हो पाए तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। गनीमत यह रही कि इलेक्ट्रॉनिक पैनल सिनेमाघर की पिछली ओर था। हॉल तक आग पहुंचने पर बाहर निकलना मुश्किल हो सकता था।
इससे पहले हिंद टॉकीज के प्रोजेक्टर रूम में आग लग गई थी। यहां काफी सामान जल गया था। मंगलवार को पड़ताल के दौरान पटेल चौक के पास स्थित सिनेमा हॉल में अग्निशमन सिलिंडर स्टोर रूम में रखे मिले। पास के ही दूसरे सिनेमाघर में एक्सपायर अग्निशमन यंत्र रखे थे। यहां आग बुझाने के अन्य इंतजाम भी नहीं दिखे। ऐसा ही हाल कई और जगह भी दिखा। आग लगने पर समय रहते काबू पाने में परेशानी होगी।
विज्ञापन

कैंट इलाके में स्थित नटराज सिनेमाघर में आग बुझाने के अधिकतर इंतजाम हॉल के अंदर मौजूद थे। यहां के बुकिंग क्लर्क पंकज का कहना है कि उनके यहां हर साल रिहर्सल होता है। सभी कर्मचारियों को आग बुझाने के तरीके समझा दिए गए हैं।

प्रभा सिनेमा में आग लगने के मामले में होगी जांच
सोमवार को प्रभा सिनेमा में आग लगने की घटना की जांच शुरू हो गई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा का कहना है कि सोमवार शाम सिनेमा घर के इलेक्ट्रॉनिक पैनल में आग लगी थी। वहां के कर्मचारी आग बुझाने में सक्षम नहीं थे। इससे फायर ब्रिगेड भेजकर आग बुझाई गई। इसकी जांच शुरू करा दी गई है। तीन-चार दिन में इसकी रिपोर्ट आ जाएगी।
-
पुराना वीडियो किया गया वायरल
प्रभा सिनेमा में मिले कर्मचारी जावेद खान ने बताया कि वह सिनेमाघर की देखभाल करते हैं। सोमवार को यहां कोई हादसा नहीं हुआ था। किसी ने यह पुराना वीडियो वायरल किया है।

भीड़भाड़ वाले इलाके में सिनेमाघर, बन सकते हैं खतरा
शहर में सिनेमाघर भीड़भाड़ वाले इलाके में हैं। आग लगने पर दर्शकों के साथ ही बाजार आए लोगों के लिए भी खतरा है। यहां आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम न होने से खतरा और बढ़ जाता है।

शहर में जो नए मॉल या सिनेमाघर बने हैं, वहां आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम हैं। उनका निर्माण भी उसी के अनुसार हुआ है लेकिन शहर के कुछ पुराने सिनेमाघर हैं। वहां केवल सिलिंडर और रेत भरी बाल्टी रखने के निर्देश हैं। अगर वहां यह भी इंतजाम नहीं हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी। - चंद्रमोहन शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें