फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खाद लेने के लिए दिखाना होगा आईडी कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बटाईदार को खाद लेने के लिए खेत मालिक के आधार कार्ड की छायाप्रति देनी होगी। इसके बाद ही उर्वरक विक्रेता उसकी मांग पर डीएपी या यूरिया उपलब्ध कराएगा। इस मामले में जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने विक्रेताओं का निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देशों के मुताबिक, बटाईदार को अपने खेत मालिक के साथ जाकर ही खाद खरीदना पड़ेगा। वजह यह है कि खेत मालिक को अपने आधार कार्ड की छायाप्रति खाद विक्रेता के पास जमा करनी पड़ेगी। यही नहीं, उसे पीओएस मशीन में अंगूठा भी लगाना पड़ेगा। बिना पीओएस मशीन में अंगूठा स्कैन हुए फुटकर विक्रेता को खाद बेचने से रोका गया है।
विज्ञापन

कृषि अधिकारी ने कहा है कि यदि खेत मालिक बटाईदार के साथ खाद लेने नहीं आता है तो उस दशा में पीओएस मशीन पर दिए गए विकल्प को क्लिक कर बटाईदार का विवरण दर्ज किया जाएगा। फिर संबंधित बटाईदार का अंगूठा लगवाकर ही उसे उसकी मांग के अनुसार खाद दी जाएगी। जिला कृषि अधिकारी ने फुटकर विक्रेताओं को चेताया भी है कि खाद के अनियमित वितरण का मामला सामने आने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें