फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS Transfer: अविनाश सिंह बनाए गए बरेली के जिलाधिकारी, रविंद्र कुमार को मिली आजमगढ़ की जिम्मेदारी

Tue, 22 Apr 2025 11:15 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

शासन ने आईएएस अविनाश सिंह को बरेली का जिलाधिकारी बनाया है। वह रविंद्र कुमार की जगह लेंगे। वहीं रविंद्र कुमार बरेली से आजमगढ़ भेजा गया है। 
विज्ञापन
आईएएस अविनाश सिंह, आईएएस रविंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने सोमवार की देर रात 33 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। शासन से जारी तबादला सूची के मुताबिक आईएएस अविनाश सिंह को बरेली का जिलाधिकारी बनाया गया है। वह अब तक अंबेडकर नगर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं बरेली के डीएम रहे रविंद्र कुमार को आजमगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। रविंद्र कुमार ने अक्तूबर 2023 में बरेली जिले का चार्ज संभाला था। 

विज्ञापन


करीब 19 महीने के कार्यकाल में उनके नाम कई उपलब्धियां रहीं। उन्होंने 15 सरकारी स्कूलों में एस्ट्रोनॉमी लैब का निर्माण करवाया। सौ से अधिक गोआश्रय स्थल बनवाए। इसके अलावा रामगंगा के चौबारी घाट पर वाराणसी के तर्ज पर महाआरती शुरू कराई। वहीं अब आईएएस अविनाश सिंह डीएम बरेली की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह अंबेडकर नगर के डीएम से पहले गोरखपुर के नगर आयुक्त भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: 'सबके राज से पर्दा उठाएंगे...' नाटकीय ढंग से घर लौटा लापता शिक्षक, अपनों से ही छिड़ी रार
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें