बरेली। भूजल सप्ताह के तहत हुई गोष्ठी में जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं को कमिश्नर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयुक्त सभागार में कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने जल संचयन को बढ़ावा देेने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने पर जोर दिया। उन्होंने इसके लिए विभागों से रेन हॉर्वेस्टिंग और तालाबों का कायाकल्प कराने जाने पर जोर दिया।