फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तेजाब डालकर बिगाड़ दूंगा चेहरा, शादी न करने पर दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। शादी न करने पर युवक ने तेजाब डालकर युवती का चेहरा बिगाड़ने की धमकी दी है। इससे परेशान युवती के पिता ने रविवार को आरोपी के खिलाफ थाना नवाबगंज में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार युवती के पिता का कहना है कि कस्बे के एक मोहल्ले का युवक उसकी बेटी से जबरन शादी करने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने अपनी पुत्री का रिश्ता बरेली के एक गांव निवासी युवक से तय किया था। आरोप है कि उसके तय रिश्ते को कुछ लोगों ने खत्म करा दिया। युवती के पिता ने अपनी पुत्री का रिश्ता दूसरी जगह तय किया, जहां भी आरोपियों ने उन्हें उसके खिलाफ भड़का कर रिश्ता तुड़वा दिया। आरोपी उससे रंजिश मानते हैं। अपराध निरीक्षक वेद सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिलने पर पुलिस को जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें