फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चार दिन तक थाने में बंद कर पीटा, घबराकर भागा था मैं’

विज्ञापन
हत्या का आरोपी बन्नेशाह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

थाने से फरार आरोपी बन्ने खां का वीडियो वायरल, बोला- सीओ दफ्तर जा रहा सरेंडर करने

नवाबगंज। थाने से फरार सुबराती हत्याकांड के मुख्य आरोपी बन्ने खां ने वीडियो वायरल करके पुलिस पर चार दिन तक थाने में रखकर पीटने का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि रोज हो रही पिटाई से वह बुरी तरह डर गया था, इसलिए थाने से भाग गया। अब वह सीओ दफ्तर में सरेंडर करने जा रहा है। हालांकि वह बुधवार को सीओ दफ्तर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

बन्ने खां का यह वीडियो किसी खेत में बनाया गया है। कुल 58 सेकेंड के इस वीडियो में उसने कहा है कि नवाबगंज पुलिस ने चार दिन तक उसे थाने में बैठाकर रात दिन पिटाई की। किसी ने बताया कि पांचवें दिन उसकी पिटाई करके जेल भेज दिया जाएगा। इससे वह डर गया और थाने से भाग गया। अब सीओ ऑफिस में समर्पण करने जा रहा है। पुलिस पिटाई न करे, बल्कि उसका चालान करके जेल भेज दे। हालांकि शाम तक बन्ने खां सीओ ऑफिस नहीं पहुंचा। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मेरे कार्यालय में बन्ने शाह नहीं आया है और न ही कोई वीडियो देखने को मिला है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है, शीघ्र उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। - योगेंद्र सिंह, सीओ नवाबगंज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें