फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दवा लेने के लिए घंटों करना पड़ा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दो दिन अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुली तो इलाज के लिए मरीज उमड़ पड़े।
विज्ञापन

1900 मरीजों ने पर्चा बनवाकर डॉक्टर को दिखाया, लेकिन दवा लेने के लिए उन्हें काउंटर पर घंटों इंतजार करना पड़ा। वहां दिनभर लंबी लाइन लगी रही। फिजिशियन डॉ. राहुल वाजपेई ने बताया कि बारिश के बाद सबसे ज्यादा मरीज बुखार, पेट दर्द व वायरल के आ रहे है। एक्सरे व अल्ट्रासाउंड कराने वाले मरीजों की कतार रही। 200 लोगों ने अपना परीक्षण कराया।
जिले में मलेरिया के 52 नए मरीज मिले : बरेली। संचारी रोग नियंत्रण मुहिम के दावों के बीच मलेरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को पोर्टल पर आंकड़े अपडेट हुए तो 52 मरीजों में रोग की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

जिले में मलेरिया मरीज की तादाद 1,355 जा पहुंची। जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र कुमार के मुताबिक पिछले वर्ष 545 गांवों में मलेरिया के मरीज मिले थे। इस वर्ष अब तक 211 गांवों में मरीज मिले हैं। बीते वर्ष संवेदनशील सूची में दर्ज गांवों में इस वर्ष इंडोर रेसिड्यूएल स्प्रे, फॉगिंग समेत अन्य संचारी रोग नियंत्रण के कार्य प्राथमिकता पर कराए गए हैं। जिसकी वजह से इस वर्ष प्रभावित गांवों में मरीजों की तादाद कम रही।
विज्ञापन

संवेदनशील रहे कई गांवों में मलेरिया के मरीज नहीं मिले हैं। जो मरीज इस बार मिले हैं, उनमें ज्यादातर विवैक्स मलेरिया के हैं, जिन्होंने 14 दिवसीय दवा का सेवन बीच में छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें