फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तमंचा दिखाकर पर पति के दोस्त ने दो साथियों के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 11 Jun 2026 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने अपने पति के दोस्त समेत तीन लोगों पर तमंचा दिखाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति मजदूरी के सिलसिले में उत्तराखंड गया था। पति के दूसरे समुदाय के दोस्त का घर पर आना-जाना रहता था। तीन जून की रात दो बजे वह अपने दो अन्य साथियों के साथ उसके घर आया। तीनों ने उसके पति के बारे में पूछताछ की। जब वह पानी लेने के लिए कमरे में गई तो पति का दोस्त भी उसके पीछे कमरे में घुस आया और जबरन दुष्कर्म किया।
पीड़िता के अनुसार, वारदात के दौरान एक आरोपी उसका मुंह दबाए खड़ा रहा, जबकि दूसरा तमंचा ताने हुए था। इसके बाद दोनों अन्य आरोपियों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए तीनों वहां से भाग गए। थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा का कहना है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें