फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटता था पति.. महिला दिवस पर पुलिस बुलाकर करा दिया अंदर

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

पत्नी ने सरेआम पीटने और आत्महत्या को उकसाने का लगाया आरोप

बरेली। पत्नी का उत्पीड़न करने वाले पति को महिला दिवस पर जेल जाना पड़ा। निजी स्कूल में पढ़ाने वाली सरस्वती का आरोप है कि पति अपनी कमाई का रोब झाड़ने के साथ अक्सर उससे मारपीट करता था और उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाता रहता था।
विज्ञापन

सौ फुटा रोड की एक कॉलोनी में रहने वाली सरस्वती ने शनिवार रात यूपी 112 पर फोन कर पति की शिकायत की थी। सरस्वती का पति मनोज दमखोदा ब्लॉक के एक सरकारी स्कूल में कार्यरत हैं। रविवार दोपहर सरस्वती ने बच्चों के साथ थाने पहुंचकर मनोज के खिलाफ तहरीर दी। थाने में सबके सामने उसे खूब खरीखोटी भी सुनाई। आरोप लगाया कि मनोज सरकारी नौकरी और ज्यादा सैलरी होने का ताना देकर उन्हें प्रताड़ित करने के साथ अक्सर मारपीट करता है। कई बार मारपीट करते हुए बाहर पड़ोसियों के सामने तक ले जाता है। अक्सर उन्हें आत्महत्या कर लेने के लिए उकसाता रहता है। शनिवार रात भी उसने बेवजह गालीगलौज और मारपीट करते हुए उन्हें जान से मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें