फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पत्नी को कुल्लू मनाली ले गया पति, कर दी ऐसी डिमांड, पूरी न होने पर घर से निकाला

Sun, 18 Aug 2024 06:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में रहने वाली युवती की शादी वेबसाइट के जरिये परिचय के बाद दिल्ली के युवक से हुई थी। उसका आरोप है कि पति व ससुरालवालों ने दहेज की खातिर उसे घर से निकाल दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में वेबसाइट के जरिये परिचय के बाद हुई शादी के 23 दिन बाद ही पति और ससुराल वालों ने दहेज की खातिर विवाहिता को घर से निकाल दिया। विवाहिता का आरोप है कि ननदोई ने उसके साथ छेड़खानी भी की। पीड़िता ने इज्जतनगर थाने में मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


इज्जतनगर क्षेत्र में रहने वाली युवती की शादी वेबसाइट के जरिये दिल्ली के शाहदरा निवासी युवक से 12 मार्च को हुई थी। शादी में लड़की पक्ष ने 45 लाख रुपये खर्च किए। युवती ससुराल गई तो पति, ससुर, सास, ननद, ननदोई व चचिया सास ने कम दहेज का ताना दिया। कार खरीदने के लिए और रुपये मांगे। युवती के पिता ने ऋण लेकर कार खरीदने को रुपये दिए।

कुल्लू मनाली में की छेड़खानी 
31 मार्च को पति व ससुराल वाले विवाहिता को कुल्लू मनाली घुमाने ले गए। विवाहिता का आरोप है कि वहां ननदोई ने कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी और अश्लील हरकत की। विवाहिता ने पति से शिकायत की तो वह झगड़ा करने लगा। 
विज्ञापन


वह कनाडा भेजने के लिए दहेज में 20 लाख रुपये और मांगने लगा। दहेज नहीं मिलने पर पिटाई की और जेवर छीन लिए। चार अप्रैल को ससुरालवालों ने घर से निकाल दिया। 18 अप्रैल को ससुराल वाले मायके आए और यहां भी पिटाई करने लगे। दहेज में 20 लाख रुपये नहीं मिलने पर विवाहिता को नहीं रखने पर अड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें