फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की धमकी.. तलाक दे दो वर्ना अश्लील वीडियो कर दूंगा वायरल

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन
बरेली। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता पर उसका पति तलाक देने का दबाव बना रहा है। इसके लिए वह उसे अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। विवाहिता की शिकायत पर एडीजी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र की युवती की शादी दो साल पहले क्षेत्र में ही गांधीपुरम नई बस्ती निवासी युवक के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति, ससुर, सास, ननद और ननदोई दहेज में 50 लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। ससुर पर गलत नीयत रखने का भी आरोप लगाया। कहा, 10 दिसंबर, 2019 को ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 13 मार्च को ससुर और ननदोई ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसका वीडियो भी बना लिया। लगातार प्रताड़ित किए जाने पर उसने एक मई को कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की भी कोशिश की। अब आरोपी तलाक देने का दबाव बना रहे हैं। साथ ही 10 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। ऐसा न करने पर उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें