थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2023 को फरीदपुर के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति हनी ट्रैप गैंग चलाता है। वह लड़के-लड़कियों की अश्लील वीडियो बनाकर उनको ब्लैकमेल कर रकम ऐंठता है। जब युवती ने विरोध किया तो पति ने उसकी पिटाई की। धमकी दी कि उसे भी इसी गंदे काम में शामिल होना पड़ेगा। मना करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: सात साल में हिस्ट्रीशीटर जुबैर ने बनाई अकूत संपत्ति, एक मकान पर चला बुलडोजर... चार और निशान पर
पति ने की हत्या की कोशिश
पीड़िता का आरोप है कि ससुर, सास, ननदें भी गिरोह का हिस्सा हैं। हनी ट्रैप गिरोह में शामिल होने से इंकार करने पर पति ने पांच लाख रुपये की मांग की। पांच मई को तकिए से मुंह दबाकर उसकी हत्या की कोशिश की। किसी तरह उसकी जान बची। पीड़िता ने एसएसपी से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।