भुता थाने के गांव कंजा चकरपुर में शुक्रवार आधी रात में घर के आंगन में सो रही 45 वर्षीय मिथलेश की उसके पति जगपाल ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुरू में जगपाल ने पुलिस को बताया कि मिथलेश को अपने मायके में जमीन मिली थी और कुनबे के दूसरे लोगों से उसका पहले जमीन के स्वामित्व को लेकर मुकदमा चला था। हालांकि हत्या की वजह को लेकर पति के तर्क से पुलिस संतुष्ट नहीं थी।
सीओ फरीदपुर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पति जगपाल को हिरासत में ले लिया। थाने में सख्ती से पूछताछ में उसने बताया कि उसे पत्नी के चालचलन पर शक था, इसलिए उसकी हत्या कर दी। बेटे लालू ने पिता के खिलाफ रिपोर्ट लिखा दी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद कर लिया है।