फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शहर के पहले नगर प्रमुख राजकुमार अग्रवाल का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरेली। भाजपा की सियासत के महारथी और शहर के पहले नगर प्रमुख राजकुमार अग्रवाल (88) का सोमवार सुबह सात बजे निधन हो गया। वह 17 अक्तूबर से बीमार थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोपहर बाद सिटी श्मशान भूमि पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे रवि प्रकाश अग्रवाल ने उन्हें मुखाग्नि दी। 15 अक्तूबर को ही उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था।
विज्ञापन


निधन की सूचना पर रामपुर गार्डन स्थित उनके निवास पर व्यापारिक, सामाजिक, राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों आदि लोगों का तांता लग गया। देर रात तक लोग उनके आवास पर पहुंचते रहे। लोगों ने उनसे जुड़ीं यादें भी साझा कीं। बताया कि वह आरएसएस से जुड़े थे और फिर राजनीतिक रूप से जनसंघ व भाजपा के साथ सक्रिय हुए। इमरजेंसी का विरोध और राम मंदिर आंदोलन का समर्थन करने पर जेल भी गए। भाजपा के महानगर अध्यक्ष भी रह चुके थे। 1989 में भाजपा ने महानगर पालिका के नगर प्रमुख पद के लिए उनका चयन किया तो उन्होंने पार्टी नेतृत्व की मंशा के अनुरूप बहुमत न होने के बाद भी जीत हासिल की। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए विधायक संजीव अग्रवाल, डीसी वर्मा, महापौर उमेश गौतम, पूर्व महापौर डॉ. आईएस तोमर व कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता केबी त्रिपाठी समेत अन्य राजनीतिक दिग्गज मौजूद रहे।
विज्ञापन

कब से कब तक रहे नगर प्रमुख

पहली बार 10 फरवरी 1989 से 28 नवंबर 1990

दूसरी बार 19 अगस्त 1991 से सात फरवरी 1994
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें