फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में सितम: बीवी से बोला- बड़े भाई और भांजे संग सोना होगा, न मानी तो शौहर ने की घिनौनी हरकत

Sat, 02 Sep 2023 07:53 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली में विवाहिता के उत्पीड़न का मामला सामने आया है। निकाह के बाद पति ने पत्नी पर बड़े भाई और भांजे के साथ सोने के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर उसे पीटा। उसकी जान लेने की कोशिश की। घायल अवस्था में विवाहिता को गांव के बाहर फेंक दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में दहेज की मांग को लेकर एक युवक ने अपनी पत्नी पर जुल्म की इंतहा कर दी। उसने पत्नी को बडे़ भाई और भांजे के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। विवाहिता ने इनकार किया तो उसका अश्लील वीडियो बनाकर मायके वालों को भेज दिया। पीड़ित विवाहिता ने पति समेत 10 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


थाना हाफिजगंज क्षेत्र में रहने वाली निवासी युवती ने बताया कि उसका निकाह इसी साल थाना इज्जतनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। निकाह के बाद पति उस पर जुल्म करने लगा। जेठ और भांजे के साथ सोने के लिए पति उस पर दबाव बनाने लगा। विवाहिता ने विरोध किया और बमुश्किल अपनी आबरू बचाई। 

ये भी पढ़ें- स्वामी प्रसाद मौर्य पर कार्रवाई की मांग: महंत ने कहा- अगर पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट तो करेंगे अनशन
विज्ञापन


विवाहिता का आरोप है कि कुछ दिनों बाद पति कार की मांग करने लगा और मांग पूरी नहीं होने पर उसने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसके मायके वालो को भेज दिया। वहीं जब उसने दूसरे लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया तो उसे खाने में जहर मिलाकर दे दिया। महिला ने खाना नहीं खाया, जिससे उसकी जान बच गई।

विज्ञापन

घायल अवस्था में गांव के बाहर फेंका 

आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने एक दिन उसे फंदे से लटकाने का प्रयास किया। विरोध करने पर पति और उसके परिजनों ने पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, पति ने उसके शरीर पर कई जगह काट लिया और घायल अवस्था में गांव के बाहर फेंक दिया। पीड़ित विवाहिता का भाई उसे मायके ले गया और उसका इलाज कराया। 

पीड़ित विवाहिता ने आरोपियों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा पति समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, ससुराल में हुए जुल्म से विवाहिता सदमे में है। उसका कहना है कि उसने सपने में नहीं सोचा था कि पति उसके साथ ऐसा सलूक करेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें