फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पति ने घर को बनाया जुए और देह व्यापार का अड्डा, पत्नी पर गलत काम करने का बनाया दबाव

Sun, 02 Aug 2026 04:36 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि पति ने घर को जुए और देह व्यापार का अड्डा बना रखा है। पति ने उस पर ही देह व्यापार करने का दबाव बनाया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाषनगर इलाके में एक शख्स ने शौक और खर्च पूरे करने के लिए अपने घर को जुए और देह व्यापार का अड्डा बना दिया। उसने पत्नी पर भी देह व्यापार करने का दबाव बनाया तो वह मायके चली गई। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की तो आरोपी पति के खिलाफ सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

 

कुछ साल पहले किया था प्रेम विवाह 
इलाके की निवासी युवती ने एसएसपी को बताया कि उसने एक युवक से प्रेम विवाह किया था। इसमें उसके परिजनों की भी सहमति थी। दंपती की एक बेटी हुई। इसके बाद उसके पति ने काम करना बंद कर दिया। महिला मायके से रुपये लाकर खर्च चलाती रही। जब मायके से रुपये लाना बंद कर दिया तो पति ने घर को जुए का अड्डा बना दिया। वह शराब पीकर उसे पीटने लगा। एक बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन समझौता करा दिया।
विज्ञापन

पत्नी पर बनाया देह व्यापार का दबाव 
इसके बाद पति ने लड़के-लड़कियों को घर बुलाकर गलत काम कराना शुरू कर दिया। घर पर जुआ व देह व्यापार होने लगा। पत्नी पर भी अनैतिक काम करने का दबाव बनाया तो वह मायके चली गई। सीओ टू नितिन कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें