फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो बीवियों के झगड़े में शौहर ने खोया आपा, तमंचे से की फायरिंग, गिरफ्तार

Wed, 07 Aug 2024 01:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को उस वक्त दहशत फैल गई, जब एक व्यक्ति ने अपनी दो बीवियों के झगड़े के दौरान तमंचे से फायरिंग कर दी। लाठी-डंडों से हमला भी किया गया। इससे एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कोतवाली क्षेत्र में मठ की चौकी के पास मंगलवार दोपहर दो बीवियों के बीच हुए झगड़े के बाद गुस्साए शौहर ने फायरिंग कर दी। इससे चार लोग घायल हो गए। सीओ प्रथम समेत कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया। रिश्तेदार की ओर से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


मठ की चौकी निवासी ताहिर हुसैन की दो पत्नी मेहरुन्निशां और तूबा आसपास ही रहती हैं। बताते हैं कि मेहरुन्निशा की बेटी मंगलवार दोपहर स्कूल से लौटी तो तूबा ने उससे अपशब्द बोल दिए। बच्ची ने अपनी मां से शिकायत की तो दोनों महिलाओं में झगड़ा शुरू हो गया। कोतवाल डीके शर्मा के मुताबिक मेहरुन्निशा ने अपने भाई शकील व बहनोई दिलशाद को झगड़े की सूचना दी तो वह लोग भी समझाने आ गए।

तमंचे से फायरिंग, लाठी-डंडों से किया हमला 
तब तक ताहिर हुसैन भी मौके पर आ गया। इन लोगों को देखकर वह घर से तमंचा निकाल लाया और फायरिंग कर दी। उसकी पत्नी तूबा व अन्य लोग लाठी डंडों से हमलावर हो गए। इससे दिलशाद, उनकी बेटी उमरा, नुसरत, जैबुननिशा और भाई यावर घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी को छर्रे तो किसी को लाठी डंडों की चोट लगी। सूचना पर तत्काल ही सीओ प्रथम व इंस्पेक्टर कोतवाली मठ चौकी पहुंचे। वहां से भागने की कोशिश कर रहे ताहिर को तमंचे समेत पकड़ लिया गया। घटना के दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सीओ प्रथम पंकजय श्रीवास्तव ने बताया कि फायरिंग करके दहशत फैलाने वाले ताहिर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। उसके रिश्तेदार दिलशाद ने ताहिर समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें