फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रेमिका के चक्कर में पति ने पत्नी व बच्चों को छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। प्रेमिका को लेकर घर में रह रहे पति ने अपनी पत्नी व दो बेटियों को पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर फरीदपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उनके पति ने प्रेमिका के चक्कर में उसे व दो पुत्रियों को पीट कर घर से निकाल दिया। वह प्रेमिका के साथ घर में रह रहा है। उन्होंने बताया कि उनका विवाह 24 वर्ष पहले कस्बे के एक मोहल्ले में हुआ था। विवाह के बाद से ही उसका पति अन्य महिलाओं के साथ संबंध रखता था। विरोध करने पर उसे मारता-पीटता था।
उस पर भी अन्य लोगों से संबंध स्थापित करने का दबाव डालता था। इसी बीच उसे दो जुड़वा पुत्री का जन्म हुआ। उसका पति एक लड़की को घर पर लाने लगा। विरोध करने पर वह उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें