पिछले महीने लखनऊ से ननद आईं तो सभी ने विवाहिता को धक्का दे दिया। इससे उसका गर्भपात हो गया। महिला ने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने अलग कमरा लेकर रहने की बात पर समझौता करा दिया। प्रभाशंकर ने अलग कमरा लिया लेकिन वहां भी पिटाई करता था और दहेज नहीं लाने पर निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा।
पति और ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न बंद नहीं किया। मजबूर होकर विवाहिता ने सुभाषनगर थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।