फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला को पति ने दिया तीन तलाक, जेठ पर दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। थाना क्षेत्र की एक महिला की शिकायत पर पति सहित पांच ससुरालियों पर एसएसपी के आदेश पर शीशगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बृहस्पतिवार को दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि कस्बे के मोहल्ला निवासी एक युवक ने उसके साथ कुछ समय पहले दुष्कर्म किया था। इसके बाद लोगों ने पंचायत कर समझौता कर दिया। 28 अप्रैल को उसका आरोपी से निकाह करा दिया गया। कुछ दिन बाद पति ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और जेठ भी उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। 14 जुलाई को उसके पति ने गले में फंदा लगाकर उसे मारने की कोशिश की, जिसमें उसके परिवार वालों ने उसका साथ दिया। किसी तरह वह बच गई। पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन

पीड़ित महिला के पिता ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो परिवार वालों ने दोबारा उसके पति से निकाह करने की बात कही और जेठ वसीम ने उसके साथ हलाला के नाम पर दुष्कर्म किया। काफी समय बीतने के बाद भी उसके पति ने उससे दोबारा निकाह नहीं किया। 15 अगस्त को उसके ससुराल वालों ने गलियां देते हुए पीड़िता को घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें