फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पति ने गैर मर्द से संबंध बनाने का डाला दबाव, विरोध पर पत्नी को पीटकर घर से निकाला

Mon, 06 Jan 2025 10:23 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक महिला ने इज्जतनगर थाने में अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि पति ने उस पर दूसरे लोगों से संबंध बनाने का दबाव डाला। विरोध पर पिटाई की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि पति उस पर दूसरे लोगों से संबंध बनाने का दबाव डालता है। विरोध करने पर उसकी पिटाई करता है। पति के जुल्म से आजिज पत्नी ने थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


इज्जतनगर क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि पति दूसरे लोगों से संबंध बनाने के लिए दबाव डालता है। पति का दोस्त उस पर गलत नजर रखता था और छेड़खानी करता था। विरोध करने पर पति और उसके परिजनों ने पीटकर घर से निकाल दिया। इज्जतनगर थाना पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से की छेड़खानी
अलीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर एक युवक रात में घुस गया और महिला से छेड़खानी करने लगा, जब महिला ने विरोध किया तो धमकी देकर वह भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। महिला ने बताया कि जब युवक घर में घुसा तो वह और उसके छोटे बच्चे घर में अकेले थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें