फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पीआरवी की दीवान पर पति ने किया हथौड़े से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। यूपी 112 में तैनात महिला दीवान पर उसके पति ने हथौड़े से हमला कर दिया। घायल महिला ने कोतवाली पहुंचकर मुरादाबाद निवासी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा निवासी शीतल ने कोतवाल अमित पांडेय को बताया कि यूपी 112 बरेली में उसकी तैनाती है और वह पुलिस लाइन के सरकारी आवास में रहती हैं। वर्ष 2012 में शीतल की शादी मुरादाबाद जिले के थाना डिलारी के गांव नगला ताहर निवासी सुनील से हुई थी। आरोप लगाया कि पति सुनील शराब पीकर अक्सर शीतल की पिटाई करता था। परेशान होकर शीतल ने बरेली पोस्टिंग करा ली और पति से अलग अपने बच्चों के साथ रहने लगी।
शीतल ने बताया कि 26 मई को जब उनकी बेटी दूध लेने पुलिस लाइन के बाहरी हिस्से में गई थी तो मुंह पर कपड़ा बांधकर सुनील ने उसका पीछा किया। बेटी के बताने पर जब शीतल देखने आईं तो कार के पीछे छिपा सुनील सामने आ गया और शीतल पर हथौड़े से हमला कर दिया। इससे शीतल के हाथ में काफी चोट लगी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें