फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: बच्चा न होने पर महिला को पीट-पीटकर किया अधमरा, सिर पर मारे पत्थर, पति समेत पांच पर रिपोर्ट

Thu, 16 Mar 2023 01:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

पीड़ित महिला का निकाह का 34 साल पहले हुआ था। उसके कोई बच्चा नहीं है। पति और ससुराल वाले ताने मारते थे। आरोप है कि उसके साथ आए दिन मारपीट करते थे। बुधवार को उसे बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में महिला की पिटाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चा न होने पर महिला करीब 30 साल तक जुल्म सहती रही, लेकिन ससुराल में उसका उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। बुधवार को उसके पति और उसकी सौतन के भाइयों ने हदें पार कर दीं। आरोपियों ने महिला को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। उसके सिर पर पत्थर मारे। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के भाई ने पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ट्रेन में दरोगा की दबंगई: टिकट मांगने पर TTE को दी धमकी, बोला- तेरे बाप की गाड़ी नहीं है, नीचे फेंक दूंगा

बिथरी चैनपुर थाने के गांव धारूपुर ठाकुरान निवासी मतलूब अली खां ने बताया कि उन्होंने बहन शाहिदा बानो का निकाह 34 वर्ष पहले शराफत अली निवासी गांव ठिरिया से किया था। निकाह के बाद शाहिदा को बच्चा नहीं हुआ। इसलिए उसके पति शराफत अली ने 20 वर्ष पहले नगीना से दूसरी शादी कर ली। नगीना से तीन बच्चे हुए। शाहिदा अपने पति शराफत अली, सौतन नगीना और बच्चों के साथ रहती थी। बच्चा न होने पर पति, सौतन और ससुराल वाले उसे ताना मारते थे। उसकी उत्पीड़न करते थे। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी आए दिन करते थे मारपीट 

आरोप है कि पति शराफत अली, उसका भाई रियासत अली, नगीना के भाई कल्लू, राशिद शाहिदा के साथ आए दिन मारपीट करते थे। गालियां देकर कहते थे कि तू हमारे ऊपर बोझ है। घर से चली जा नहीं तो जान से मार देंगे। शाहिदा ससुराल में अत्याचार सहती रही, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। 

यह भी पढ़ें- Umesh Pal Hatyakand: जेल अफसरों व सिपाहियों के फोन छिपा उमेश की हत्या का राज!, सद्दाम को बचाने के लिए अशरफ...

मतलूब अली खां ने बताया कि बुधवार को सुबह नौ बजे उनका भतीजा मंसूर अली शाहिदा के घर दूध पहुंचाने गया तो देखा शाहिदा खून से लथपथ जमीन पर पड़ी है। आरोपी उसके साथ मारपीट कर रहे थे। आरोपियों के हाथों में लाठी-डंडे, पत्थर थे। मंसूर अली पहुंचा तो उसे देखकर आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के भाई ने बहन के पति शराफत अली समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें