फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में दरोगा की दबंगई: टिकट मांगने पर TTE को दी धमकी, बोला- तेरे बाप की गाड़ी नहीं है, नीचे फेंक दूंगा

Thu, 16 Mar 2023 12:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक दरोगा ट्रेन में टीटीई से बदसलूकी करते दिखाई दे रहा है। टिकट मांगने पर दरोगा ने टीटीई को ट्रेन से धक्का देने की धमकी भी दी। 
विज्ञापन
दरोगा पर बदसलूकी करने का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के भागलपुर से जम्मू जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस के एसी कोच में बिना टिकट यात्रा कर रहे दरोगा ने टीटीई को ट्रेन से धक्का देने की धमकी दी। दरोगा ने यह भी कहा कि तेरे बाप की गाड़ी नहीं है। सिपाही ने बीच बचाव का प्रयास किया तो वह उससे भी उलझ गया। इस दौरान किसी यात्री ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पूर्वोत्तर रेलवे ने इसका संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आदेश दिया है। घटना लखनऊ से बरेली के बीच की बताई जा रही है।

विज्ञापन


दस मार्च को ट्रेन नंबर 15097 अमरनाथ एक्सप्रेस में लखनऊ से बरेली के बीच एसी कोच में दो दरोगा चढ़े। रास्ते में टिकट चेकिंग के लिए कोच में टीटीई पहुंचा। टिकट दिखाने के लिए कहा तो एक दरोगा वर्दी का रौब झाड़ने लगा। उसने टीटीई को ट्रेन से धक्का देने की धमकी दी। यह भी कहा कि तेरे बाप की गाड़ी नहीं है। 

Trending Videos
विज्ञापन

'मेरे विभाग की गाड़ी है, मैं ड्यूटी कर रहा हूं'

इस पर टीटीई ने भी गुस्से में दरोगा से कहा कि यह मेरे विभाग की गाड़ी है और मैं अपनी ड्यूटी कर रहा हूं। इस पर दरोगा ने टीटीई को हड़काया। इस दौरान एक सिपाही ने बीच-बचाव का प्रयास किया। एक मिनट 37 सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल मुख्यालय ने इसका गंभीरता से संज्ञान में लिया है।

Umesh Pal Murder: एसआईटी ने बरेली जेल के अफसरों से स्टाफ तक के खाते खंगाले, रडार पर प्रयागराज की 500 गाड़ियां

सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक की ओर कार्रवाई का आदेश जारी किया गया है। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि अगर भविष्य में टिकट चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी बिना टिकट यात्रा करते पकड़े जाते हैं तो इसके संबंध में तत्काल वाणिज्य नियंत्रक को सूचना दी जाए। चेकिंग स्टाफ के साथ अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें