फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दहेज हत्या के आरोपी पति-ससुर गिरफ्तार

Sat, 08 Aug 2026 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। गांव मुंडनपुर में दहेज हत्या के मामले में वांछित पति और ससुर को गिरफ्तार किया गया है। विवाहिता के पिता ने 13 जून को हेमंती की हत्या के आरोप में थाने में 15 जून को 10 ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी पति रामेश्वर दयाल और ससुर वीरपाल को शुक्रवार सुबह नौसना पुल से पकड़ा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शाही के गांव मंडवा वंशीपुर के वेदप्रकाश ने 15 जून को मीरगंज थाने में दी गई तहरीर में बताया था कि बेटी हेमंती से पति और ससुराल वालों ने दहेज की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। 13 जुलाई को पीटकर हत्या कर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मंडनपुर निवासी रामेश्वर दयाल समेत 10 ससुरालियों को नामजद किया था। अज्ञात के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शुक्रवार सुबह लाभारी चौकी इंचार्ज ने मुखबिर की सूचना पर हेमंती के पति और ससुर को नौसना पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि दहेज हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। मामले की विवेचना जारी है अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें