फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम पति और देवर: दोस्तों से कराया सामूहिक दुष्कर्म, ससुर ने की जिंदा जलाने की कोशिश, फिर दिया तीन तलाक

Wed, 05 Jul 2023 09:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में एक विवाहिता ने पति सहित आठ लोगों पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पति और देवर ने मिलकर अपने दोस्तों से उसके साथ हैवानियत कराई। आरोप है कि ससुर ने भी जान लेने की कोशिश की।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एक विवाहिता को ससुराल में पति और देवर ने यातनाएं दीं। पति और देवर ने अपने दोस्तों से उसके साथ दुष्कर्म कराया। ससुर ने जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित विवाहिता ने अपने पति सहित आठ लोगों पर एसएसपी के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित विवाहिता ने बताया कि उसका विवाह पांच मार्च 2023 को भोजीपुरा थाने के एक गांव निवासी शाहरुख के साथ हुआ था। पति नोएडा में किसी कंपनी में काम करता है। वहां उसकी एक प्रेमिका है, उससे मिलकर पति उसको मारने के लिए तरह-तरह की योजनाएं बनाने लगा। 

आठ जून को उसका पति शाहरुख अपने दोस्त आरिफ को साथ लेकर घर आया और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मना करने पर बुरी तरह पीटा। पति के बाद देवर ने एक अन्य युवक को साथ लाकर भी उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने अपनी सास से शिकायत की तो उसने मुंह बंद रखने की धमकी दी। 
विज्ञापन


ससुर ने जलाने के लिए शरीर पर डीजल उड़ेल दिया। वह किसी तरह बच सकी और अपने मायके पहुंची। विवाहिता ने यह भी आरोप लगाया कि एक बार पति ने उसके प्राइवेट पार्ट में फुंकनी डाल दी। तीन तलाक देकर धक्के देकर घर से निकाल दिया। एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें