फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली जंक्शन पर पत्नी को छोड़ा, चार माह के बेटे को ले गया पति; दो साल पहले किया था प्रेम विवाह

Sat, 25 Apr 2026 02:36 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली)

सार

बरेली में एक युवक अपनी पत्नी को जंक्शन पर छोड़कर चला गया। वह अपने साथ चार माह के बेटे को ले गया है। महिला अपनी ससुराल पहुंची तो वहां से उसे भगा दिया गया।   
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र का निवासी युवक अपनी पत्नी को बरेली जंक्शन पर छोड़कर चार माह के मासूम बेटे को साथ लेकर चला गया। आशीष नाम के युवक ने प्रेम विवाह किया था। उसने अपना नाम बदलकर रहमान कर लिया था। पीड़ित महिला ने नवाबगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मऊ जनपद के थाना सराय लखनवी क्षेत्र के गांव सलाहाबाद निवासी फातिमा ने करीब दो वर्ष पहले नवाबगंज क्षेत्र के सरदार नगर निवासी आशीष से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद कुछ समय तक दोनों सरदार नगर में साथ रहे। बाद में फातिमा अपने मायके चली गई, जहां वह पिछले पांच महीनों से रह रही थी। इसी दौरान उसने एक पुत्र को जन्म दिया। 

जंक्शन पर पत्नी को छोड़ा, फिर नहीं लौटा 
बताया गया कि 20 अप्रैल को आशीष उर्फ रहमान अपने दोस्त कपिल के साथ फातिमा के मायके पहुंचा। वहां से पत्नी-बेटे को लेकर घर ले जाने की बात कहकर ट्रेन से रवाना हुआ था। आरोप है कि बरेली जंक्शन पर उसने पत्नी को यह कहकर छोड़ दिया कि वह बच्चे के लिए कुछ सामान लेकर आता है, लेकिन फिर वापस नहीं आया और बच्चे को लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ससुरालवालों ने पीड़िता को भगाया 
काफी देर तक इंतजार करने के बाद फातिमा किसी तरह ससुराल सरदार नगर पहुंची, लेकिन वहां भी उसे शरण नहीं मिली और भगा दिया गया। फातिमा का आरोप है कि वह पिछले तीन दिनों से थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

फातिमा के पिता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति बच्चे को बेचने की धमकी दे रहा है, जिससे वह भयभीत है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया है कि आरोपी सरदार नगर गांव का है। आरोपी इस समय अपने घर पर नहीं है। जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें