फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूखे-प्यासे 15 घंटे का सफर तय करके बरेली जंक्शन पर उतरे श्रमिक

विज्ञापन
बरेली जंक्शन के बाहर अपने पिता का इंतजार करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

लॉकडाउन में गुजरात में फंसे लोगों को लेकर पौने दो घंटे देरी से पहुंची श्रमिक स्पेशल

बरेली। गुजरात के पालनपुर स्टेशन से 1195 श्रमिकों को लेकर शुक्रवार शाम पांच बजे रवाना हुई श्रमिक स्पेशल ट्रेन शनिवार को बरेली पहुंच गई। ट्रेन 15 घंटे का सफर तय करके शनिवार सुबह 7:45 बजे पौने दो घंटे देरी से पहुंची। रास्ते भर श्रमिक और उनके बच्चे भूखे रहे। उन्हें खाने के नाम पर सिर्फ बिस्कुट का एक-एक पैकेट दिया गया। यहां जंक्शन के सरकुलेटिंग एरिया में श्रमिकों को उनके गृहजनपद छोड़ने के लिए पहले से ही रोडवेज की 49 बसें तैयार खड़ी थीं। थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद श्रमिकों को बसों में बिठाकर रवाना किया गया। यहां उन्हें खाने के पैकेट और पानी की बोतलें भी दी गईं। 22 कोच की इस ट्रेन में सबसे ज्यादा श्रमिक बदायूं और कासगंज के थे।
विज्ञापन

पांच स्टेशनों पर रुकी थी श्रमिक स्पेशल ट्रेन
पालनपुर स्टेशन से ट्रेन चलने के बाद ट्रेन अजमेर, बांदीकुई, भरतपुर, मथुरा और कासगंज स्टेशन पर ड्राइवर और गार्ड बदलने के लिए रोका गया। किसी भी श्रमिक को इन स्टेशनों पर नहीं उतरने दिया गया। ट्रेन के सभी कोच पालनपुर से रवाना होने पर ही लॉक कर दिया गया था।

सबसे ज्यादा 18 बसें कासगंज भेजी गईं

ट्रेन में सबसे ज्यादा श्रमिक कासगंज के थे। इन्हें रोडवेज की 18 बसों से भेजा गया। इसके अलावा बदायूं के लिए 11, शाहजहांपुर और लखीमपुर के लिए आठ-आठ, प्रयागराज, गोरखपुर और अलीगढ़ के लिए एक-एक बस रवाना की गई। कासगंज के 419, बरेली के 144, बदायूं के 288, शाहजहांपुर के 180 मजदूर थे। बाकी मजदूर देवरिया, कानुपर, भदोही, वाराणसी, गोरखपुर आदि शहरों के थे। बरेली जनपद के श्रमिकों को उनके घर भेजने के लिए आठ बसें लगाई गईं थीं।

आज भी आएंगी दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन

रविवार को श्रमिकों को लेकर दो और स्पेशल ट्रेनें आएंगी। सुबह छह बजे पालनपुर से फिर एक ट्रेन श्रमिकों को लेकर आएगी। शाम को साढ़े सात बजे जामनगर से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें आएगी। दोनों ट्रेनों में 2376 श्रमिक होंगे। पालनपुर से श्रमिक शनिवार शाम पांच बजे रवाना हुई है। यह जामनगर वाया कानपुर होकर आएगी। यह रविवार शाम साढ़े सात बजे जंक्शन पहुंचेगी। जंक्शन के सीएमआई संजीव दुबे ने बताया कि सभी तैयारियां सुबह तक दुरुस्त कर ली जाएंगी।

जंक्शन पर रेलवे स्टाफ, प्रशासन और पुलिस रही मुस्तैद

जंक्शन पर एडीएम सिटी महेंद्र कुमार सिंह, रोडवेज के एआरएम चीनी प्रसाद, जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह, सीएमआई संजीव दुबे, टीटीई विशाल शर्मा, विनोद सोनकर, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, इंस्पेक्टर प्रेमनगर बलवीर सिंह, इंस्पेक्टर शाहिद अली आदि मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें