उत्तर प्रदेश के बरेली से चोरी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। टिसुआ रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के इंजन से सैकड़ों लीटर डीजल चोरी कर लिया गया। डीजल चोरी का वीडियो वायरल हो रहा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बरेली-शाहजहांपुर रेलखंड में बरेली पोस्ट के अंतर्गत आने वाले टिसुआ रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के इंजन से चोरों ने सैकड़ों लीटर डीजल निकाल लिया। दो दिन तक जिम्मेदार मामले को दबाए रहे। इसका वीडियो सामने आया तो मामला खुला। अब रेलवे के अफसर जल्द खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
लोको पायलट रवेंद्र प्रसाद ने बताया कि वह एक नवंबर को मालगाड़ी लेकर मुरादाबाद से शाहजहांपुर के लिए निकले थे। मालगाड़ी में इंजन नंबर 49630 लगा हुआ था। उनकी गाड़ी शाम 6:18 बजे टिसुआ स्टेशन पहुंची। यहां गाड़ी को स्टॉपेज दे दिया गया। गाड़ी रुकने के बाद वह नीचे उतरे और प्रेशर पाइव, वैक्यूम आदि चेक करने के बाद फिर से इंजन में चले गए।
पाइप डालकर निकाला गया डीजल
कुछ देर के बाद वह फिर से लघुशंका करने के लिए उतरे तो टॉर्च की रोशनी में देखा कि मालगाड़ी के इंजन के डीजल टैंक के ढक्कन को खोलकर उसमें पाइप लगाकर डीजल निकाला जा रहा था। पाइप 50 मीटर से ज्यादा लंबा था।
उन्होंने तुरंत ही सूचना कंट्रोल रूम को दी। कुछ देर के बाद आरपीएफ चौकी इंचार्ज नरवीर सिंह आ गए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मौके से 50-50 लीटर की डीजल से भरी दो केल और पांच खाली केन मिली हैं। उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।