फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पौधों के सर्वेक्षण में मानवीय त्रुटि होगी दूर, शोधकर्ताओं ने बनाया उपकरण

Sun, 22 Nov 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने ऐसे डिवाइस का डिजाइन तैयार कर लिया है जो वनस्पतियों के सर्वेक्षण को आसान बना देगा। पोर्टेबल एवं फोल्डेबल फील्ड सर्वे क्वाड्रेट के डिजाइन को अंतरराष्ट्रीय डिजाइन पेटेंट, यूनाइटेड किंगडम में पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन

पौधों के सर्वेक्षण से जुड़े शोध में सबसे बड़ी समस्या उनके सैंपल लेने में आती है। जंगलों, प्राकृतिक उपवनों में यदि किसी शोधार्थी को सैंपल लेना होता था तो कोई साधन नहीं था। सर्वेक्षण में मानवीय चूक की गुंजाइश भी रहती थी। यह उपकरण इसी समस्या को दूर करेगा।
शोधकर्ता डॉ. विकास ने बताया कि वनस्पति विज्ञान में पौधों की विविधता, घनत्व, आवृत्ति, प्रचुरता एवं वनस्पति आवरण का अध्ययन करने के लिए क्वाड्रेट पद्धति का लंबे समय से उपयोग किया जाता रहा है। इस पद्धति में किसी निश्चित क्षेत्र में पौधों की उपस्थिति एवं संख्या का वैज्ञानिक आकलन किया जाता है।
विज्ञापन

परंपरागत रूप से फील्ड सर्वेक्षण के दौरान शोधकर्ताओं को क्वाड्रेट बनाने के लिए कीलों, रस्सियों एवं मापने वाले उपकरणों की सहायता लेनी पड़ती थी। निर्धारित आकार का नमूना क्षेत्र तैयार करने के लिए बार-बार लंबाई-चौड़ाई मापनी पड़ती थी।
इस प्रक्रिया में समय एवं श्रम अधिक लगता था। इसके अतिरिक्त, मापने में होने वाली छोटी-छोटी गलतियों, रस्सी के ढीले या तिरछे होने तथा प्रत्येक बार अलग-अलग तरीके से क्वाड्रेट तैयार करने के कारण मानवीय त्रुटियों की संभावना भी बनी रहती थी। विशेष रूप से बड़े क्षेत्रों, घास के मैदानों, वन क्षेत्रों और दुर्गम स्थानों पर बार-बार क्वाड्रेट स्थापित करना शोधकर्ताओं के लिए चुनौतीपूर्ण होता था। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए यह डिजाइन विकसित किया गया है।
एक से दूसरी जगह ले जाना होगा आसान
इस उपकरण की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता इसका पोर्टेबल एवं फोल्डेबल डिजाइन है। इसे फील्ड सर्वेक्षण के दौरान आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने और आवश्यकता के अनुसार उपयोग करने की सुविधा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। फोल्डेबल होने के कारण इसे उपयोग के बाद समेटकर रखा और परिवहन किया जा सकता है।


छह शोधकर्ताओं की टीम ने तैयार किया डिजाइन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के डॉ. विकास पटेल, डॉ नीरज पाल मलिक एवं डॉ. नरेंद्र पाल, मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के डॉ. सौरभ कुमार, डॉ. विजय वीर सिंह एवं डॉ. बेबी अल्बर्ट ने डिजाइन तैयार किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें