गुणवत्ता परखने के लिए भेजे 17 नमूने
सहायक आयुक्त ने बताया कि जय बाबा की फार्मा के यहां से ओडॉक्सिल, एसिलॉक एवं अन्य एंटीबायोटिक, एंटी डायबिटिक, एंटी एलर्जिक दवाओं की 30 हजार गोलियां बरामद हुई हैं। बरेली फार्मा से कायमोरल फोर्ट टैबलेट के दो नमूने लिए गए हैं। कुल 17 सैंपल जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं। ये सभी दवाएं आगरा के बंसल मेडिकोज, हे मां एजेंसी, ताज मेडिको, एमएसवी मेडि प्वाइंट के यहां से खरीदी गई हैं।