फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा: ट्रेनों में मारामारी... एसी कोच का हाल जनरल से बदतर, परीक्षार्थियों ने लटककर की यात्रा

Sat, 17 Feb 2024 06:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। बरेली जिले के 47 केंद्रों पर पहले दिन करीब 42 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा छूटने के बाद जंक्शन पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रेनों में चढ़ने के लिए मारामारी के हालत रहे। एसी कोच भी खचाखच भर गए। 
विज्ञापन
एसी कोच के गेट पर लटके अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में शनिवार को सिपाही भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थियों को ट्रेनों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। जंक्शन पर हाल यह रहा कि दिल्ली व लखनऊ रूट की जो भी ट्रेन दिखी उसमें परीक्षार्थी घुस गए। एसी कोच की हालत जनरल से बदतर हो गई। ट्रेन को पकड़ने की आपाधापी में कई परीक्षार्थी तो प्लेटफॉर्म पर गिरकर चुटैल हो गए।

विज्ञापन


शनिवार को पहली पारी का पेपर छूटने के बाद परीक्षार्थियों की भीड़ जंक्शन पर पहुंची, लेकिन यहां पर्याप्त ट्रेनें नहीं थीं। 12 बजे के बाद दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेन पूर्णागिरी एक्सप्रेस 1:55 बजे जंक्शन पर पहुंची। ट्रेन के रुकते ही परीक्षार्थी उसमें घुस गए। स्लीपर, एसी कोच भी जनरल की तरह भर गए। हाल यह रहा कि कई परीक्षार्थियों ने लटककर यात्रा की। 

Bareilly News: पेट्रोल पंप संचालकों ने बंद किया पेटीएम से ट्रांजेक्शन, हटाए क्यूआर कोड; लोग परेशान
विज्ञापन


शाम 5.40 बजे गई श्रमजीवी एक्सप्रेस में भी कमोबेश यही स्थिति रही। परीक्षार्थियों को कोच में जहां जगह मिली उसमें घुस गए। दोपहर 12 बजे के बाद शाम छह बजे तक जंक्शन पर दिल्ली व लखनऊ जाने के लिए 11 ट्रेनों का ठहराव रहा, लेकिन परीक्षार्थियों की भीड़ कम नहीं हुई। दरअसल दूसरे प्रदेशों से आने वाले परीक्षार्थी भी ट्रेन से आ रहे थे। इस कारण ट्रेनें पहले से ही फुल थीं।

Trending Videos
विज्ञापन

मुरादाबाद से लखनऊ तक चलाई गई स्पेशल ट्रेन
परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने शनिवार को स्पेशल ट्रेन चलाई। मुरादाबाद से तिलहर, शाहजहांपुर, हरदोई होते हुए लखनऊ तक ट्रेन चलाई गई। इसके अलावा काठगोदाम एक्सप्रेस का शाहजहांपुर व हरदोई में ठहराव कराया गया। जंक्शन पर पूछताछ केंद्र से लगातार एनाउंस कर ट्रेनों की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें