फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एचपीवी वैक्सीनेशन...प्रदेश में दूसरे स्थान पर जिला, मंडल आठवें पायदान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए मार्च से शुरू एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण मुहिम में बरेली जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। मंडलवार सूची में बरेली प्रदेश में आठवें पायदान पर है। पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं जिलों के खराब प्रदर्शन की वजह से मंडल की रैंकिंग प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अभियान की शुरुआत से अब तक लक्ष्य के सापेक्ष बरेली जिले में करीब 30 फीसदी (15,983) किशोरियों को टीका लग चुका है। पीलीभीत में अब तक 6,036 किशोरियों का टीकाकरण हुआ है। जिला प्रदेश में 22वें स्थान पर है। 5,629 किशोरियों का टीकाकरण कर शाहजहांपुर जिला 29वें, 4,258 किशोरियों को वैक्सीन लगने के साथ बदायूं जिला 43वें स्थान पर है। इन जिलों के सुस्त प्रदर्शन का असर मंडल की समग्र रैंकिंग पर पड़ा है। एडी हेल्थ के निर्देश के बावजूद सुधार नहीं हो रहा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन के मुताबिक, अभियान को गति देने के लिए स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य संस्थानों में टीकाकरण सत्र आयोजित हो रहे हैं। आशा कार्यकर्ता और एएनएम परिवारों से संपर्क कर बेटियों के टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन


फरीदपुर सीएचसी अव्वल
बरेली में सीएचसी फरीदपुर 69.17 फीसदी किशोरियों का टीकाकरण कर पहले स्थान पर है। रिपोर्ट के अनुसार 2,076 लक्ष्य के सापेक्ष 79 सत्र आयोजित कर 1,436 किशोरियों का टीकाकरण किया गया। सीएमओ डाॅ. विश्राम सिंह ने चिकित्सा अधीक्षक के प्रयास को सराहते हुए शेष केंद्रों को भी बेहतर टीमवर्क और प्रभावी योजना बनाकर सुधार के निर्देश दिए हैं।

बहेड़ी में सबसे कम टीकाकरण
रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार तक बहेड़ी में लक्ष्य के सापेक्ष सबसे कम 15.80 फीसदी टीकाकरण हुआ है। भदपुरा में 16.02, नवाबगंज में 17.78, शेरगढ़ में 20.04, बरेली यूपीएचसी पर 21.64, रिछा में 21.91, मझगवां में 24.88, क्यारा में 28.75, भोजीपुरा में 30.11, आलमपुर जाफराबाद में 35.91, रामनगर में 36.52, भुता में 43.60, फतेहगंज पश्चिमी में 48.07, मीरगंज में 64.42 फीसदी किशोरियों को वैक्सीन लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें