अनसॉल्वड पेपर से कर सकते हैं अभ्यास
छात्रा पारुल यादव ने पूछा कि हमें यह डर रहता है यदि परीक्षा में बिना पढ़े सवाल आ गए, तब समस्या होगी। जवाब देते हुए काउंसलर यशिका ने बताया कि यदि चुनिंदा सवाल पढ़े तो ये टेंशन बनी रहेगी, लेकिन यदि पहले कांसेप्ट स्पष्ट है तो सवाल कहीं से भी हो हल आपके पास रहेगा। वहीं रिवीजन के लिए अनसॉल्वड पेपर से अभ्यास कर सकते हैं। जिससे अंदाजा लगेगा कि सवाल परीक्षा में आते कैसे हैं और हमें जवाब कैसे देना है। वहीं समूह चर्चा(ग्रुप डिस्कशन) भी रिवीजन का अच्छा तरीका, जिसमें कक्षा में ही सभी विद्यार्थी एक टॉपिक पर चर्चा करें, जिससे यदि कोई बिंदु नहीं पता है तो उनके बारे में भी जानकारी मिल सकेगी।
इस दौरान कई छात्राओं ने सवालों के जवाब भी दिए, जिसमें 12 वीं की छात्रा दिव्या भारद्वाज ने बताया कि पढ़ाई का समय सुबह चार से छह और रात को सात बजे से दस बजे तक होता है, जिसमें हमें ब्रेक भी लेना चाहिए। लंबे समय तक पढ़ने के लिए ब्रेक जरूरी है, ब्रेक के बाद हमेशा नया टॉपिक पढ़ने के लिए उठाएं। पढ़ने के लिए यदि टाइम स्लॉट बनाएंगे तो अच्छे से तैयारी होगी। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने प्रेरक गीत की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य राधिका चंद, निदेशक डॉ.वीके शर्मा, शिक्षका रेनु, सुची, काजल, अजय, अवधेश, देवदत्त, किरन लता,प्रिया, प्रियंका यादव, जानकी, प्राची त्यागी, पुष्पांजलि व अन्य उपस्थित रहे।