फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर बंद, मीटर चालू.. बिल आया 12 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विद्युत निगम के दावे से इतर बिजली के बिल संबंधी समस्याओं को लेकर उपभोक्ता परेशान हैं। किसी के बंद घर का बिल हजारों में आ रहा है तो कोई उपभोक्ता मीटर हटने के बाद भी बिल आने को लेकर परेशान हैं। शिकायत के बाद भी समस्या निस्तारित नहीं हो रही।
विज्ञापन

उपभोक्ता लगातार अपनी समस्याओं को लेकर कार्यालय पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को शहरी क्षेत्र के रामपुर गार्डन स्थित हेल्प डेस्क पर कई उपभोक्ता खड़े दिखे। इनमें से कई अपनी समस्या लेकर दूसरी या तीसरी बार कार्यालय आए थे। कई उपभोक्ता तो महीनों से चक्कर काट रहे हैं।
मढ़ीनाथ की शीला देवी ने बताया कि घर पर लगे स्मार्ट मीटर को हटाकर व्यावसायिक मीटर लगा दिया गया है। इस वजह से पहले हर महीने जो बिल एक हजार रुपये का आता था, वह अब छह हजार रुपये का आ रहा है। वह 10 बार शिकायत लेकर कार्यालय आ चुकी हैं। समस्या अब तक निस्तारित नहीं की गई है।
विज्ञापन



मीटर हटवाने के बाद आ रहा बिल
शहदाना के मुकेश शर्मा ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले दुकान बंद होने के बाद उन्होंने मीटर हटवा दिया था। इसके बाद भी बिल आ रहा है। लगातार कार्यालय के चक्कर काट रहा हूं, लेकिन न पुराना बिल जमा हो रहा है और न ही बिल आने का कारण बताया जा रहा है। एक काउंटर से दूसरे काउंटर पर टहलाया जा रहा है।

चार महीनों में नहीं हुई सुनवाई
संजय नगर के वेद प्रकाश ने बताया कि व्यावसायिक कनेक्शन को घरेलू में बदलने के लिए एक जून को प्रार्थनापत्र दिया था। अभी तक सुनवाई नहीं हुई है। हर महीने बढ़ा हुआ बिल चुकाना पड़ रहा है। काम कब तक होगा, इसकी जानकारी भी अधिकारी नहीं दे रहे हैं।


खपत न होने के बाद भी आ रहा बिल रामनगर के याकूब बेग ने बताया कि मेरा एक मकान बंदर रहता है। यहां कोई नहीं रहता। इसके बाद भी पिछले दो महीनों से बिल आ रहा है। इस महीने तो 12 हजार रुपये का बिल आया। कई बार कार्यालय आ चुका हूं, कोई सुनवाई नहीं हुई।
शिकायत करने पर डांटते हैं अधिकारी
इंदिरापुरम की गुड्डो देवी ने बताया कि बिजली का बिल ज्यादा आ रहा है। खपत की जांच कराने के लिए शिकायत करने पर घर पहुंची टीम ने मीटर उतार लिया। डेढ़ महीने से बिना बिजली के रह रहे हैं। शिकायत लेकर कार्यालय आने पर अधिकारी डांट देते हैं।
वर्जन :
हेल्प डेस्क पर आने वाले उपभोक्ताओं की शिकायत का निस्तारण किया जाता है। कुछ मामले ऐसे भी होते हैं, जिनकी जांच के बाद समाधान निकलता है। ऐसे मामलों में कुछ समय लग जाता है। - अंकित गंगवार, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें