फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बारिश में ढहा मकान, मां-बेटियां बेघर

Wed, 29 Jul 2026 02:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। ग्राम पंचायत दलीपुर की शीला का जर्जर मकान मंगलवार को हुई तेज बारिश के दौरान भरभराकर गिर गया। इसके मलबे में शीला तीन बेटियों के साथ दब गईं। पड़ोसियों ने मशक्कत से मां-बेटियों को सकुशल निकाल लिया। शीला के पति की करंट लगने से मौत हो चुकी है। अब मकान ढहने से परिवार बेघर हो गया।
विज्ञापन

ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत गांव दलीपुर के बाशिंदों ने बताया कि मंगलवार को तेज बारिश हुई थी। शीला का मकान जर्जर था। बारिश में पहले गीला हुआ छज्जा गिरा और कुछ ही देर में पूरा मकान ही ढह गया। शीला तीन बेटियों संग घर में मौजूद थीं। मकान गिरने से चारों मलबे में दब गईं। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे। उन्होंने मशक्कत से मां-बेटियों को सुरक्षित निकाल लिया। ग्रामीणों के मुताबिक, शीला का परिवार आर्थिक तंगी झेल रहा है। मार्च में घर में शौचालय न होने के कारण पति रिंकू खेत पर शौच के लिए गए थे। वहां ताड़बाड़ में करंट की चपेट में आने से उनकी जान चली गई थी। खंड विकास अधिकारी हर्षेंद्र सिंह ने बताया कि पात्रता के आधार पर जांच कराकर पीड़ित परिवार को सरकारी आवास योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
वर्जन,
विधवा को दूसरे मकान में शिफ्ट कर दिया गया है। सुबह जांच कर जो भी सरकारी योजना का लाभ दिलाया जा सकता है, दिलवाया जाएगा। - सुशील कुमार मिश्रा, एसडीएम आंवला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें