फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पानी गर्म करने की रॉड से घर में लगी आग, मां-बेटा झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोतवाली इलाके के चौपुला बगिया स्थित एक घर में महिला ने नहाने के बाद पानी गर्म करने वाली रॉड निकलकर कपड़ों पर रख दी। कपड़ों के सहारे घर में आग लग गई, दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि आग में मकान मालकिन व उनका बेटा झुलस गए।
विज्ञापन

कोतवाल सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि चौपुला बगिया निवासी राजेश सक्सेना की 56 वर्षीय पत्नी रमा सक्सेना शनिवार सुबह अपने घर के बाथरूम में नहा रही थीं। इससे पहले उन्होंने पानी गर्म करने के बाद रॉड पानी से निकालकर नीचे रख दी। रॉड का हिस्सा पास में पड़े कंबल और चादर के संपर्क में आ गया और कपड़ों ने आग पकड़ ली। कपड़ों से उठी आग ने घर के और सामान को चपेट में ले लिया।
घर पर उस वक्त राजेश के बेटे शिखर सक्सेना भी थे। उन्होंने आग लगने की सूचना कोतवाली में दी, पुलिस मौके पर पहुंची और फिर दमकल टीम को भी बुला लिया गया। थोड़ी ही देर में टीम ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग की लपटों में घिरकर रमा सक्सेना काफी झुलस गईं। उन्हें बचाने में बेटे शिखर के हाथ झुलस गए। दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें