बरेली। गोवा की घटना के बाद अग्निशमन विभाग शहर के बार और होटलों में इंतजाम परख रहा है। निरीक्षण के दौरान मंगलवार को होटल जेएम विस्तारा का फायर सिस्टम गड़बड़ मिला। इस पर महकमा नोटिस देने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ने शहरी इलाके में संचालित कैफे, बार व होटलों का निरीक्षण किया। एफएसओ ने बताया कि डेलापीर चौराहे के पास स्थित होटल जेएम विस्तारा में अग्निशमन व्यवस्था के लिए लगाया गया सिस्टम काम नहीं कर रहा था। इस पर प्रबंधन को नोटिस देने की बात कही।
इसके साथ ही पीलीभीत बाइपास रोड के डबल डेकर बार एंड रेस्टोरेंट और माई बार हेडक्वार्टर का भी निरीक्षण किया। सभी जगह उपस्थित कर्मचारियों को अग्निशमन का प्रशिक्षण दिया गया। अग्निशमन टीम ने पीलीभीत बाइपास के होटल सेटेलाइट और होटल रजानी का भी निरीक्षण किया। वहां भी निर्माण मानक के अनुरूप नहीं मिला और इंतजाम भी अधूरे मिले। ब्यूरो