फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिमखाना प्रीमियर लीग में होटल कंट्रीयार्ड और सैम बैटरी ने जीत दर्ज की

Sun, 07 Jun 2026 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिमखाना क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित जिमखाना प्रीमियर लीग सीजन-6 के पहले दिन दर्शकों को दो शानदार मुकाबले देखने को मिले। पहले मैच में होटल कंट्रीयार्ड 11 ने स्काई हाइट्स 11 को 94 रनों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। दूसरे मैच में सैम बैटरी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी होटल कंट्रीयार्ड 11 की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 194 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसमें यश भाटिया ने 53, करण ठाकुर ने 46 और शशांक शर्मा ने 32 रनों का योगदान दिया। जवाब में प्रिंस पंचाल की कप्तानी वाली स्काई हाइट्स 11 की टीम महज 100 रनों पर सिमट गई, जिसमें रोहित गंगवार ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में होटल कंट्रीयार्ड 11 के हर्षित शर्मा ने तीन विकेट झटके। दिन के दूसरे बेहद रोमांचक मुकाबले में सैम बैटरी सुपर जायंट्स ने ज्योति इलेक्ट्रॉनिक्स एवेंजर्स को चार विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए ज्योति इलेक्ट्रॉनिक्स एवेंजर्स ने मनोज नाथ के शानदार 63 रनों की बदौलत 20 ओवरों में नौ विकेट पर 162 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैम बैटरी सुपर जायंट्स की टीम ने डॉ. पारस के 59 रन और अभय शर्मा के 41 रनों की मदद से आठ गेंद शेष रहते विकेट पर 168 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। विरोधी टीम की ओर से संजय भारद्वाज ने दो विकेट चटकाए। इस उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जितेंद्र कुमार सिंह, अमित रावल, शशांक शर्मा, सूर्यांश ठाकुर, सुमित खंडेलवाल, रोहन गर्ग, दीपक जौहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें