फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रात में छात्रावास पर छापा, जांचे गए परिचयपत्र

Thu, 05 Dec 2024 02:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्रावास में आए दिन विद्यार्थियों के बीच हो रहे झगड़े व बाहरी लोगों के प्रवेश की घटनाओं के बाद विवि प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। छात्रावास परिसर का मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया गया है। परिचयपत्र के बिना प्रवेश करने पर भी रोक लगा दी गई है। चीफ प्रॉक्टर एके सिंह ने टीम के साथ मंगलवार देर रात छात्रावास में छापा मारा। विद्यार्थियों के परिचयपत्र चेक किए। कमरों की तलाशी भी ली गई।
विज्ञापन


विवि के छात्रावास में अनुशासन व्यवस्था लगातार ध्वस्त हो रही थी। छात्रावास में शराब पार्टी की जा रही थी। बाहरी छात्र आए दिन छात्रावास में घुसकर हंगामा कर रहे थे। वहीं, प्रॉक्टोरियल बोर्ड व वार्डन की टीम कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर रही थी। अमर उजाला ने दो दिसंबर के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद अधिकारियों ने बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की योजना बनाई। साथ ही सुरक्षाकर्मियों व विद्यार्थियों से परिसर में आने-जाने वालों की जानकारी ली। वाहनों को रोककर परिचय पत्र देखे गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें